फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile drags farmers into a drain right in front of his son in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बेटे के सामने पिता को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ, भैंसों को पानी पिलाने गया था किसान

Wed, 19 Aug 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 05:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। बेलरायां रेंज क्षेत्र में जौरहा नाले में भैंसों को पानी पिलाने गए किसान को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के वक्त किसान का बेटा भी मौजूद था। उसके शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक मगरमच्छ गहरे पानी में चला गया। 

विज्ञापन
Crocodile drags farmers into a drain right in front of his son in Lakhimpur kheri
नाले के किनारे खड़े वन कर्मी और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां रेंज क्षेत्र के मांझा गांव के पास बुधवार सुबह जौरहा नाले में भैंसों को पानी पिलाने गए किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ किसान को खींचकर गहरे पानी में ले गया। पुलिस और वन विभाग की टीम किसान की तलाश में जुटी है। शाम तक किसान का पता नहीं चल सका था। 

विज्ञापन


मांझा फार्म निवासी रमेश सिंह (54 वर्ष) बुधवार सुबह अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए जौरहा नाले के किनारे गए थे। भैंसों को पानी पिलाते समय वह नाले के पास ही मौजूद थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि रमेश सिंह संभल पाते, मगरमच्छ उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महंगाई की मार: तीन दिन में दस रुपये बढ़े चीनी के दाम, शाहजहांपुर में 62 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के सामने हुई घटना 
घटना के समय रमेश सिंह का बेटा भी उनके साथ मौजूद था। पिता को मगरमच्छ के खींचकर ले जाते देख उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ किसान को पानी के अंदर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने नाले के आस-पास काफी तलाश की, लेकिन रमेश सिंह का कोई पता नहीं चला।

सूचना पर बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह और सिंगाही प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे मौके पर पहुंचे। नाले में किसान की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

गन्ने के खेत में मिला आठ फीट लंबा अजगर
निघासन क्षेत्र के गांव चौधरीपुरवा में गन्ने के खेत में करीब आठ फिट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर नहर में ले जाकर छोड़ दिया।

गांव के पास गन्ने के खेत में कुछ ग्रामीण मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में रेंग रहे अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा इसरार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में वनकर्मी राजेश कुमार और अमेरिका प्रसाद भी शामिल रहे। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed