सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cruelty: Cow's mouth tied and beaten, seriously injured

क्रूरता : गाय का मुंह बांधकर की पिटाई, गंभीर रूप से हुई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cruelty: Cow's mouth tied and beaten, seriously injured
विज्ञापन
बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अटवा में पशु के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने एक गर्भवती गाय के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पशु स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
Trending Videos

गांव अटवा निवासी श्याम किशोर की गाय घर के बाहर बंधी हुई थी। आरोप है कि रात के समय अज्ञात व्यक्तियों ने गाय का मुंह बांधकर उसके साथ बेरहमी की और उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे वह खून से लहूलुहान हो गई। गाय गर्भावस्था में थी और चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित श्याम किशोर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीर कुमार गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed