सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three people died in a horrific road accident in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। किसी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और पति-पत्नी की मौत हो गई। मासूम बच्ची समेत तीन घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई गई है। 

Three people died in a horrific road accident in Lakhimpur Kheri
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी में गोला-लखीमपुर हाईवे पर चंडाली पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में झपकी आने से एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक के साथ उनकी बहन और बहनोई की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बच्ची व युवक को हल्की चोटें आई हैं।

Trending Videos


हादसे में बचे रिश्तेदार प्रवेश सिंह सिंह निवासी गरेठी महसी बहराइच ने बताया कि मुकेश सिंह (25 वर्ष) और संतोष सिंह (30 वर्ष) पुत्रगण रमेश सिंह अपने बहनोई सुनील सिंह (30) , बहन सुधा सिंह (27) और उनकी पुत्री मानवी (2) के साथ दिल्ली राजौरी गार्डन से अपने गांव धर्म कुंडा, बहराइच जा रहे थे। वहां मुकेश और संतोष की बहन की 18 फरवरी को शादी है। बृहस्पतिवार को ही बहन का तिलक जाना था। कार को संतोष चला रहे थे। यह सभी लोग दिल्ली में डेकोरेशन का काम करते थे। रास्ते में उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चालक संतोष, उनके बहनोई सुनील और बहन सुधा की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को एंबुलेंस से गोला सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रवेश सिंह और मानवी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

सुबह के वक्त घना कोहरा था 
प्रवेश सिंह ने बताया कि वे लोग कार में सो रहे थे। सुबह के वक्त घना कोहरा था, इसलिए पता ही नहीं मिला कि हादसा कैसे हुआ है। इतना बताने के साथ प्रवेश सिंह फफककर रो पड़े। सीएचसी पर एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, सीओ रमेश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने परिजनों और रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया।

मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया
हादसे की सूचना पर पड़ोस के गांव पिपरियाडीह से रिश्तेदार राजेंद्र सिंह व उनकी पत्नी विमला सिंह व उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और मासूम मानवी को संभाला। विमल सिंह ने बताया कि मृतका सुधा सिंह रिश्ते में उनकी भतीजी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कार में संतोष का शव फंसा था। गैस कटर से कार का अगला हिस्सा काटकर चालक को निकाला गया।

Three people died in a horrific road accident in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
कार में खरीदारी का सामान मिला है। इसमें अधिकांश कपड़े हैं। पुलिस ने सामान को मालखाने में जमा कर दिया है। लोगों का कहना है कि बहराइच के लिए यह लोग देर रात निकले होंगे। भोर में नींद के चलते चालक को झपकी आना घटना का कारण हो सकता है।

सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। जिसमें कार चालक और दंपती की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के हैं जो बहराइच के रहने वाले थे। सभी लोग अपने घर जा रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed