सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhruv became the district president of the electrical organization and Amit became the district general secretary

Lakhimpur Kheri News: विद्युत संगठन के जिलाध्यक्ष बने ध्रुव व जिला महामंत्री अमित

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dhruv became the district president of the electrical organization and Amit became the district general secretary
विद्युत संविदा कर्मचारी के कार्यक्रम में मौजूद अति​थि​। स्रोत कर्मी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई का होली मिलन समारोह एवं चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को बिलोबी मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
Trending Videos

इस दौरान ध्रुव कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष, अमित कुमार मिश्रा को जिला महामंत्री, संजीव दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष और वसीम अहमद को महामंत्री सहित अन्य पदों पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में विद्युत कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के समक्ष रखीं और उन्हें शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed