{"_id":"6a528aac5e413d88a00c39cc","slug":"dispute-over-going-to-her-parents-house-husband-accused-of-cutting-her-nose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179652-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मायके जाने की बात पर विवाद, पति पर नाक काटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मायके जाने की बात पर विवाद, पति पर नाक काटने का आरोप
Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दांतों से उसकी नाक काट दी।
गांव ढखेरवा निवासी श्रवण कुमार कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन की रविवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थीं। इसी बात पर पति से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने उसकी पिटाई की और दांतों से उसकी नाक काटकर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर प्रीती के पिता बनवारी, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान प्रीती की मां श्रीदेवी ने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों घायलों का उपचार कराया गया। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।