फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly man bitten by cobra, saved by hospital treatment

Lakhimpur Kheri News: वृद्ध को कोबरा ने डसा, अस्पताल में इलाज से बची जान

Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly man bitten by cobra, saved by hospital treatment
केसरीपुर गांव में स्वस्थ बैठे बाबूराम। संवाद।
बांकेगंज। ग्रंट नंबर 10 पंचायत के केसरीपुर गांव निवासी बाबूराम (65) को घर के अंदर कोबरा सांप ने डस लिया। पुत्र सर्वेश उन्हें तत्काल गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां तीन घंटे चले उपचार के बाद उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाबूराम ने घर में चारपाई के पास कोबरा सांप देखा। डंडे से खदेड़ने पर वह चूहे के बिल में घुस गया। बिल से बाहर निकालने की कोशिश में सांप ने उनके हाथ में डस लिया। ग्रामीणों ने झाड़-फूंक कराने की सलाह दी, लेकिन पुत्र सर्वेश उन्हें सीधे अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

डीटीआर बफर जोन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने बताया कि बारिश में जलभराव और नमी के कारण जहरीले सांप बिलों से निकलकर घरों, खेतों, पशुबाड़ों, लकड़ी-घास के ढेर, ईंट-पत्थरों और अंधेरी जगहों में छिप जाते हैं। सर्पदंश पर झाड़-फूंक, तांत्रिक उपचार और घरेलू नुस्खे जानलेवा हो सकते हैं। पीड़ित को शांत रखें और बिना देर किए निकटतम सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराएं। समय पर अस्पताल पहुंचना ही सबसे प्रभावी उपाय है।

केसरीपुर गांव में स्वस्थ बैठे बाबूराम। संवाद।

केसरीपुर गांव में स्वस्थ बैठे बाबूराम। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed