{"_id":"69b304c5cd942be9eb03dd78","slug":"electricity-theft-caught-in-the-morning-fir-registered-against-49-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170211-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुबह के वक्त पकड़ी बिजली चोरी, 49 लोगों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुबह के वक्त पकड़ी बिजली चोरी, 49 लोगों पर एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई के दौरान विद्युत निगम के अफसर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने बुधवार को लखीमपुर सर्किल में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अधिकारियों की टीमों ने तड़के अलग-अलग क्षेत्रों में छापा मारकर करीब 500 घरों की जांच की। इस दौरान बिजली चोरी और अवैध रूप से आपूर्ति लेने के आरोप में 49 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल के निर्देश पर लखीमपुर, मितौली और निघासन डिविजन क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। संबंधित क्षेत्रों के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों की टीमों ने सुबह घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की।
जांच के दौरान 30 लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। 19 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिनके कनेक्शन बकाया बिल के कारण पहले ही काट दिए गए थे। इसके बावजूद वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। सभी के खिलाफ विद्युत थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान एक उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर दुकान संचालित करता मिला, जिस पर जुर्माना लगाया गया।
अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos