{"_id":"69b304a5c53ec0b07e0125b2","slug":"strictness-at-gauriphanta-border-entry-will-not-be-allowed-without-original-id-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170269-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा बॉर्डर पर सख्ती, बिना ओरिजनल आईडी नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा बॉर्डर पर सख्ती, बिना ओरिजनल आईडी नहीं मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है। बिना मूल पहचान पत्र के किसी भी यात्री को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे बार्डर पर यात्रियों की लाइन लग रही है।
धनगढ़ी (नेपाल) जाने वाले पर्यटक या खरीदारी के लिए भारत आने वाले लोगों की एसएसबी और नेपाल की एपीएफ द्वारा सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान मूल आधार कार्ड या नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र न होने पर यात्रियों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल में आईडी दिखाने या फोटोकॉपी प्रस्तुत करने पर सीमा पार करने की अनुमति नहीं मिलेगी। एसएसबी गौरीफंटा बीओपी के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर यह सख्ती की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने साथ मूल पहचान पत्र जरूर रखें।
Trending Videos