{"_id":"69b304dd7f9a67bba300dc72","slug":"palia-bar-association-will-vote-on-the-6th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170248-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह को होगा पलिया बार एसोसिएशन का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह को होगा पलिया बार एसोसिएशन का मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एसोसिएशन की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी रामनरेश, इंतजार हुसैन, भागीरथ शाक्य, दीपक कुमार पाण्डेय, संजय कुमार राठौर और भारत भूषण गुप्ता की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च को दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
नामांकन पत्र 23 और 24 मार्च को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। नाम वापसी 27 मार्च को दोपहर दो से चार बजे तक की जा सकेगी। इसके बाद शाम पांच बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
मतदान छह अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी, जो अंतिम परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
Trending Videos