{"_id":"6a32e5911315cc257e06f873","slug":"expressway-proposed-to-boost-tourism-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177806-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पर्यटन को रफ्तार देने के लिए एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पर्यटन को रफ्तार देने के लिए एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति देने के उद्देश्य से विधायक रोमी साहनी ने लखनऊ मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष पलिया को नए एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने प्रस्ताव लिखित रूप में भी सौंप दिया।
विधायक ने लखनऊ-लखीमपुर-पलिया-पीलीभीत-नैनीताल एक्सप्रेस-वे विकसित करने की मांग की। उनका कहना है कि इसके बनने से पलिया का सीधा संपर्क राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से हो सकेगा।
बैठक में विधायक ने कहा कि लखीमपुर खीरी पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जिला है। यहां स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व और किशनपुर सेंक्चुरी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ, ऐतिहासिक मेंढक मंदिर और लिलौटीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर भी वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मार्ग बनने से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के साथ बहराइच के कतर्नियाघाट, चूका लेक, उत्तराखंड के पूर्णागिरि मंदिर और नैनीताल जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेगा। पड़ोसी देश नेपाल जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ होगा।
विधायक ने कहा कि यदि इस क्षेत्र को नए एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ और दिल्ली से जोड़ा जाता है तो इससे न केवल लखीमपुर खीरी बल्कि पूरे प्रदेश के पर्यटन और राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इको-टूरिज्म को रफ्तार मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।