गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का सहकारी गन्ना विकास समिति में छह दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीम अनुराग सिंह से किसानों ने कहा कि भुगतान के अलावा वह कोई वार्ता नहीं करना चाहते।
संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान तो परेशान हैं ही साथ ही नगर और क्षेत्र का व्यापार भी चौपट हो गया है। कहा किसानों की न्याय की इस लड़ाई में व्यापार मंडल को भी साथ देना चाहिए। जब तक किसानों के खातों में पिछले वर्ष का बकाया पूरा पैसा नहीं आ जाता तब तक चीनी मिल अधिकारियों से कोई वार्ता नहीं करेंगे और आंदोलन जारी रहेगा।15 जनवरी को किसान पंचायत में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी प्रदेश महासचिव अमनदीप सिंह कहा कि उन्होंने गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से समय मांगा था लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से मिलने संबंधित कोई भी सूचना नहीं दी है। धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे एसडीएम अनुराग सिंह ने जब किसानों से वार्ता करनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि भुगतान के अलावा कोई वार्ता करना नहीं चाहते। भीषण ठंड में बैठक किसानों को एसडीएम ने कंबल वितरित किए। इस मौके पर अतुल कुमार बाजपेई, घनश्याम वर्मा, हरप्रीत सिंह, मस्तान सिंह, राकेश वर्मा, दुलीचंद वर्मा, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र वर्मा, पप्पू खां, संतोष वर्मा, यशपाल, हरि सिंह, श्रवण कुमार यादव, महेंद्र वर्मा ,जगप्रीत सिंह, विजय बाजपेई, भूप राम वर्मा, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।