{"_id":"69c8ff3041df3407a20a8554","slug":"fire-breaks-out-at-poultry-farm-6500-chicken-chicks-and-feed-gutted-in-lakhimpur-kheri-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पॉल्ट्री फार्म में लगी आग, 6500 मुर्गे के चूजे और दाना जलकर खाक, 30 लाख से ज्यादा का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पॉल्ट्री फार्म में लगी आग, 6500 मुर्गे के चूजे और दाना जलकर खाक, 30 लाख से ज्यादा का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बिझौली फार्म के पॉल्ट्री फार्म में आग लग गई, जिसमें 6500 चूजे और दाना जलकर राख हो गया। लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि दमकल टीम देर से पहुंची।
आग लगने से मुर्गी फार्म खाक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र के बिझौली फार्म में पॉल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे चार पॉल्ट्री फार्म जल कर राख हो गए। जिसमें लगभग 30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने से फार्म में 6500 मुर्गे के चूजे और मुर्गी दाना जलकर खाक हो गए।
Trending Videos
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। चारों पॉल्ट्री फार्म जल कर राख हो गए फार्म में 7200 चूजे थे, जिसमें लगभग 500 चूजे बचा पाए थे। बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉल्ट्री फार्म के मालिक रोहित चौधरी ने बताया कि आग लगने से करीब 65 सौ से अधिक मुर्गे के चूजे, मुर्गी दाने से भरे कई बोरे और चार फार्म का सारा ढांचा जलकर राख हो गया। रोहित ने बताया बड़ी मुश्किल से चार फार्म बनवाये थे, उसमें लगभग 12 दिन पहले 7200 चूजे आये थे अब सब कुछ राख हो गया।
कई फोन करने के बाद नहीं पहुंची दमकल की टीम
रोहित ने बताया कि कई फोन किये लेकिन दमकल की टीम नहीं आई। जब सबकुछ जल कर राख हो गया तब टीम आई।