{"_id":"69e90abc41078f223b0f4467","slug":"fireworks-from-a-wedding-procession-set-three-brothers-homes-on-fire-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173443-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बरात की आतिशबाजी से तीन भाइयों के घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बरात की आतिशबाजी से तीन भाइयों के घरों में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कलुआपुर में आग से जला घर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजुआ। गांव कलुआपुर में मंगलवार रात बरात की आतिशबाजी से तीन सगे भाइयों के घरों में आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर बरातियों ने उनके साथ मारपीट की।
गांव के धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार और संजय कुमार ने अलीगंज पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल की रात गांव के सोनेलाल की बेटी की शादी थी। बरात खनवापुर, थाना फरधान से आई थी। द्वारचार के दौरान बरातियों की आतिशबाजी की चिंगारी उनके घरों पर जा गिरी, जिससे आग लग गई।
आग में तीनों भाइयों के घरों के छप्पर, राशन, कपड़े और अनाज जल गए। धर्मेंद्र के 18,000 रुपये नकद, भूपेंद्र के 15,000 रुपये नकद, तीन ग्राम सोने के कुंडल, 150 ग्राम चांदी का कमरबिछुआ, 280 ग्राम चांदी की पायल और बच्चों के चांदी के कड़े नष्ट हो गए। संजय के 5,000 रुपये नकद के साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अन्य जरूरी शैक्षिक दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।
शिकायत करने पर बरातियों-जनातियों ने मिलकर पीड़ितों और उनके चाचा रामकुमार के साथ मारपीट की। इस संबंध में अलीगंज चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि आतिशबाजी से आग लगने की सूचना मिली थी। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X