सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fodder cutter attacked and killed by domesticated elephant

Lakhimpur Kheri News: चारा कटर को पालतू हाथी ने हमला करके मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fodder cutter attacked and killed by domesticated elephant
मृतक रामविलास। फाइल फोटो
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में बुधवार को पालतू हाथी के हमले में चारा कटर रामविलास (52) की मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया निवासी रामविलास पुत्र इंदल दुधवा में चारा कटर के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह सलूकापुर कैंप से एक हथिनी को चराने जंगल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक अन्य पालतू हाथी अचानक बेकाबू हो गया और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि हाथी ने रामविलास को पैरों से बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनका चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। घने जंगल में होने के कारण उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी। बाद में आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और वे मौके पर पहुंचे।
रेंजर अखिलेश शर्मा ने घटना की सूचना बेलरायां एसडीओ दीपक पांडे को दी। वन विभाग की टीम रामविलास को पलिया सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीफंटा पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed