{"_id":"69d9355dc365747e8309c8d5","slug":"gambling-and-arms-supply-gangs-operating-in-the-city-busted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172497-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहर में चल रहे जुआ और असलहा सप्लाई करने वाले गिरोह भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहर में चल रहे जुआ और असलहा सप्लाई करने वाले गिरोह भंडाफोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपीगण। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में अवैध तरीके से जुआ खेलने और अड्डे चलाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने असलहा सप्लाई करने की भी बात स्वीकारी है। गिरोह के सदस्य खीरी के युवकों को जुआ खेलने के लिए नेपाल तक ले जाते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चार लाख 91 हजार रुपये की नकदी के साथ ही कार और मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर के मरघट के समीप ग्राम रंगीलानगर स्थित एक फार्म हाउस में जुआ खेले जाने की खबर के बाद पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान छह आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू निवासी भुईफोरवानाथ, सुनील कुमार दीक्षित उर्फ मुन्ना दीक्षित निवासी राजाजीपुरम काॅलोनी, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन निवासी शिवकाॅलोनी, पप्पू उर्फ जफर निवासी मोहल्ला गोटैय्या बाग, फैजान निवासी मोहला संकटा देवी व अरुण कुमार वर्मा निवासी छाउछ शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी के अलावा दो पिस्टल 32 बोर, चार तमंचा 315 बोर, नौ कारतूस भी बरामद किए हैं।
बताया कि सुनील कुमार दीक्षित पर एससीएसटी एक्ट सहित चार मुकदमे, प्रेम किशोर गुप्ता उर्फ मोहन पर जुआ व आईटी एक्ट संबंधी दो मुकदमे, पप्पू जफर पर यूपी गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, एससीएसटी एक्ट सहित 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा फैजान पर जुआ अधिनियम, यूपी गैंगस्टर एक्ट के कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी मोहन मिश्रा उर्फ पिंकू पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
नेपाल तक जुड़े हैं आरोपियों के तार
शहर में लंबे समय से चल रहे जुआ खेलाने के कारोबार को लेकर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सर्च अभियान चलाया है। पुलिस अलग अलग कई संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि जुआ खेलने के शौकीनों को वह नेपाल के कैसीनो ले जाते थे, जहां से उन्हें मोटी रकम मिलती थी। इसके अलावा रुपये समाप्त होने पर युवकों को ब्याज पर रुपये भी मुहैया कराते थे।
कहां से लाकर सप्लाई कर रहे थे असलहे व तमंचे, हो रही जांच
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य तमंचा सप्लाई करने का भी काम करते हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से जो पिस्टल बरामद हुई, वह .32 बोर है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह तमंचा और पिस्टल की खेप आखिरकार कहां से आ रही है। पूछताछ के दौरान कुछ अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं। जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा। बताया कि क्राइम ब्रांच के साथ ही कोतवाली की कई टीमें इस काम में लगी हैं।
Trending Videos