सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   girl student misdeeds and strangled to death in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला राज; खेत में मिला था शव

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के सदर क्षेत्र से लापता छात्रा का शव तीन मार्च को गन्ने के खेत में मिला था। तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की गई थी।  

girl student misdeeds and strangled to death in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। 

Trending Videos

25 फरवरी से लापता थी छात्रा 
सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़े एक गांव में 16 साल की किशोरी का शव तीन मार्च को संदिग्ध परिस्थिति में गन्ने के खेत में मिला था। किशोरी 25 फरवरी से लापता थी। वह सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र की निवासी थी। वह कक्षा 11 की छात्रा थी, जो शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव ले जाने से किया इन्कार 
छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की हत्या करीब छह से सात दिन पहले हुई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव ले जाने से इन्कार कर दिया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। कॉल डिटेल भी खंगाले जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed