सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies in leopard attack

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के हमले में किशोर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 03 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in leopard attack
खैरटिया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की रात एक किशोर को तेंदुआ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर भूपेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार सहित पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, गुस्साए ग्रामीण डीएफओ के आने की बात कहते रहे। बाद में पांच लाख रुपये की मुआवजे की बात पर मान गए।
Trending Videos

सोमवार की रात 9:00 बजे ग्राम जसनगर निवासी गुरचरन का 14 वर्षीय पुत्र राजकमल जसनगर खैरेटिया के बीच मैलानी-नानपारा रेलवे ट्रैक किनारे जा रहा था। उसी वक्त पास के ही एक खाली झोंपड़ी में छिपे बैठे तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार कर खींच लिया और मार दिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर जसनगर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार, मेला राम, सरताज, लव कुमार, इस्लामुद्दीन और राकेश कुमार सहित ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख संगठन के गुरमीत सिंह रंधावा सहित किसान यूनियन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेंजर भूपेंद्र सिंह से किशोर का मुआवजा 20 लाख रुपये देने की मांग की। ग्रामीण डीएफओ का इंतजार करते रहे। इस बीच एसडीएम राजीव निगम, रेंजर भूपेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवकुमार की मान मनौव्वल के बाद परिजन और ग्रामीण पांच लाख रुपये का मुआवजे पर सहमत हो गए। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया करीब 2:30 बजे किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है।
---------------------------------------------------
तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और कैमरा

राजकमल की तेंदुए के हमले में मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है। इसके अलावा चार कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की तीन गश्ती टीम को कांबिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। संवाद

खैरटिया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद

खैरटिया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद- फोटो : संवाद

खैरटिया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद

खैरटिया में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed