{"_id":"69a71b5017c628319b07d531","slug":"after-delhi-now-roadways-buses-have-been-increased-on-local-routes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169610-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली के बाद अब लोकल मार्गों पर बढ़ाई गईं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली के बाद अब लोकल मार्गों पर बढ़ाई गईं रोडवेज बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली से आने वाले यात्रियों को उनके गांवों व कस्बों तक पहुंचाने के लिए लोकल मार्गों पर भी बसों को दौड़ाया गया है। पलिया, निघासन, फूलबेहड़, मैगलगंज, धौरहरा सहित कई मार्गों पर बसों का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को कम सवारियों निकलीं।
लखीमपुर डिपो पर 15 निगम व 86 अनुबंधित बसें हैं। इसमें लखीमपुर डिपो की चार निगम की बसें मंगलवार को दिल्ली भेजी गई। इसके अलावा लखीमपुर से नकहा होते हुए सकेथू, वहीं दूसरी बस खंभारखेड़ा, ढखेरवा होते हुए धौरहरा, वहीं लखीमपुर होते हुए ऐरा, खमरिया, ईसानगर होते हुए दुर्गापुर पड़री के लिए बस का संचालन किया गया। वहीं हरिद्वार सहित अन्य कई मार्गों पर बसों का बसों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा लखीमपुर-लखनऊ के बीच बसों का संचालन किया गया। इस मार्ग पर ही सबसे ज्यादा सवारियों मिली। हालांकि शाहजहांपुर व धौरहरा मार्ग पर भी काफी सवारियां का आना-जाना रहा।
लखीमपुर डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को लखीमपुर डिपो की बसों से 13483 यात्रियों ने सफर किया था, जिससे 15 लाख रुपये से अधिक आय हुई। हालांकि मंगलवार को यात्रियों की कम कम रही। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि उनको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। वहीं गोला डिपो पर 162 बसे हैं, जिनमें में 10 एसी, 36 अनुबंध बसों हैं। गोला डिपो की बसें बरेली, लखनऊ, आयोध्या, मथुरा, टनकपुर, जयपुर, पीलीभीत, दिल्ली के अलावा मोहम्मदी, कस्ता होते हुए लखनऊ आदि मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है।
-- -- -- -- -- --
नशे में मिले तो करें शिकायत
लखीमपुर डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए कि शराब के नशे में वाहन न चलाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कोई चालक-परिचालक नशे में दिखता है, तो उसकी शिकायत जरूर करें।
Trending Videos