{"_id":"69a71a3217c628319b07d52e","slug":"instructions-to-keep-a-close-watch-on-the-activities-of-tigers-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-169636-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला रेंज में नर बाघ की मौत ने पूरे वन विभाग को चिंतित कर दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का सही कारण न मिलने से विसरा जांच के लिए भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अधिकारियों की सूचना के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव ) अनुराधा वेमुरी और लखनऊ मंडल की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने मंगलवार शाम इमलिया गांव पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने उस स्थल को देखा जहां बाघ मृत मिला था। फील्ड कर्मियों से उसकी गतिविधियों और मूवमेंट की जानकारी ली। साथ ही बाघों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
मौके पर पहुंची दोनों वरिष्ठ वनाधिकारियों ने फील्ड कर्मियों से बाघों समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों की निगरानी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर वन संरक्षक संजय बिश्वाल, बफरजोन डीएफओ कीर्ति चौधरी, डीएफओ साउथ तापस मिहिर आदि मौजूद रहे।
...
Trending Videos