{"_id":"69a71bc10798564540013ca1","slug":"sugarcane-trolleys-block-lakhimpur-bhira-highway-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169592-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना ट्रॉलियों से लखीमपुर-भीरा राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना ट्रॉलियों से लखीमपुर-भीरा राजमार्ग जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
गन्ना तुलवाने के लिए लखीमपुर-भीरा हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। गन्ना लेकर आए किसानों ने ट्रॉलियां मिल गेट पर बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दीं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रास्ता लगभग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान भीड़ में कहासुनी बढ़ गई और किसान आपस में भिड़ने लगे।
घटना की सूचना मिलने पर बिजुआ चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। गाड़ियों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी ने मिल के गार्डों को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा।
किसानों ने मिल प्रबंधन से गेट पर पर्याप्त गार्ड तैनात करने और टोकन या लाइन सिस्टम लागू करने की मांग की, ताकि ट्रॉलियों की बेतरतीब पार्किंग रुके और जाम की स्थिति न बने।
Trending Videos