{"_id":"69a84afa102554af31097716","slug":"man-died-in-a-tragic-accident-on-holi-in-lakhimpur-kheri-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Mar 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में डीजे बंधी गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत हो गई। युवक गाड़ी के पीछे बैठा था। चालक ने अचानक गाड़ी बैक कर दी, जिससे युवक नीचे गिर गया और उसके ऊपर से पहिया गुजर गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी में एक परिवार में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर नाचते-गाते समय हादसे में युवक की मौत हो गई। पढुआ थाना क्षेत्र के चहलुवा निवासी पटवारी (30 वर्ष) पुत्र अवध राम चौहान बुधवार सुबह होली खेलने के लिए लबेदपुर गए थे।
Trending Videos
चालक ने अचानक बैक किया वाहन, ऊपर से गुजरा पहिया
वहां पिकअप वाहन पर डीजे बांधकर युवक होली का जश्न मना रहे थे। बताया जाता है कि पटवारी पिकअप के पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान वाहन चालक ने गाड़ी बैक की, जिससे वह नीचे गिर पड़े और पिकअप का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रमिया बेहड़ ले गई, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक के परिवार में मचा कोहराम
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। उधर, त्योहार पर अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। होली के दिन हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
