{"_id":"69a95c06f13ef73bc20d238f","slug":"video-lord-narsingh-procession-was-taken-out-with-great-pomp-in-lakhimpur-kheri-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखीमपुर खीरी में धूमधाम से निकाली गई भगवान नृसिंह शोभायात्रा, बरसा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखीमपुर खीरी में धूमधाम से निकाली गई भगवान नृसिंह शोभायात्रा, बरसा अबीर-गुलाल
Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:03 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में होली के अवसर पर बुधवार को भगवान नृसिंह शोभायात्रा समिति की ओर से शहर में पारंपरिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा वर्षों पहले गांव और शहरों में निकलने वाली ‘धम्हार’ की पुरानी परंपरा को जीवंत करने के उद्देश्य से निकाली जाती है। समिति के संयोजक राहुल तिवारी ने बताया कि समय के साथ यह परंपरा लगभग समाप्त हो गई थी, जिसे वर्ष 2018 में कुछ लोगों ने मिलकर दोबारा शुरू किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना से प्रारंभ हुई। सबसे पहले यात्रा दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ को रंग अर्पित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद यात्रा बक्सा मार्केट, बैण्ड मार्केट, बसंत टॉकीज, संकटा देवी मंदिर मार्ग और सदर चौराहा, मेन रोड से होती हुई दोबारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोग होली के रंगों से सराबोर दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।