सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard captured in cage by the forest department in Dhaurahra lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: धौरहरा में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

लखीमपुर खीरी के वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में कई महीनों से तेंदुआ देखा जा रहा था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया। रविवार तड़के तेंदुआ इस पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे ले गई। 

leopard captured in cage by the forest department in Dhaurahra lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के वन रेंज धौरहरा के दहौरा नाला क्षेत्र के आसपास कई महीनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ रविवार अलसुबह आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुए की लगातार गतिविधियों से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे थे। तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

Trending Videos


धौरहरा वन रेंज के सुजईकुंड़ा दहौरा नाले के पास तेंदुआ करीब दो माह से चहलकदमी करते हुए मवेशियों का शिकार कर रहा था। वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने इसे पकड़ने के लिए टीम गठित कर नाइट विजन कैमरे और 15 दिन पहले पिंजरा लगाकर निगरानी शुरू कराई थी। रविवार को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ फरवरी को भी पकड़ा गया था एक तेंदुआ 
इससे पहले नौ फरवरी को भी वन विभाग की टीम ने इसी क्षेत्र से दूसरे तेंदुए को रेस्क्यू किया था। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में दहशत का माहौल कम होगा। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है। 

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ पूर्ण नर है। इसकी उम्र करीब पांच वर्ष होगी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। 

वन विभाग की पकड़ से अब भी दूर है बाघ 
धौरहरा वन रेंज के सुजईकुंड़ा दहौरा नाले के पास एक बाघ भी चहलकदमी कर रहा है। वन विभाग के कैमरे में बाघ मवेशियों का शिकार करता कैद भी हुआ है। जनवरी में बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर मार दिया था। इसके बाद वन विभाग उसे पकड़ने के लिए लगाकर रेस्क्यू अभियान चला रहा है, पर वन विभाग की पकड़ से बाघ अब भी दूर है। 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाघ पकड़ने के लिए तीन दिन पहले पिंजरे में पड्डा बांधकर बाघ का इंतजार कर रहे थे। पर बाघ एक बार फिर वन विभाग को चकमा दे गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाघ पकड़ने के लिए तीन महीने से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दो तेंदुआ पकड़े जा चुके हैं पर बाघ हर बार चकमा दे जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के हिदायत दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed