{"_id":"69da94cbbf3d3d941902ce1e","slug":"leopard-hiding-in-the-field-attacks-teenager-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172597-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला, किशोर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
शंकरपुर में ग्रामीणों से बात करती वन विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
भीरा। भीरा वन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में शनिवार सुबह तेंदुए के हमले से किशोर अभिषेक (15) पुत्र विद्यासागर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गांव के करीब दस लोगों के साथ बजाज चीनी मिल परिसर के पास खेतों में बकरी के लिए घास काटने गया था, तभी चहारदीवारी के अंदर छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।
घायल अभिषेक को परिजन तत्काल बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण तेंदुए की तलाश में खेतों की ओर पहुंच गए, जिन्हें टीम ने समझाकर शांत कराया।
-- -- -- -- -- -
तेंदुए ने नीलगाय का किया शिकार
निघासन। गांव मूर्तिहा के पास शनिवार सुबह तेंदुए ने नीलगाय का शिकार कर लिया। अमरीक सिंह के घर के पास घूम रही नीलगाय पर हमला कर उसे करीब 80 मीटर दूर खेत में घसीटकर मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को भेज दिया गया है और क्षेत्र में गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है। संवाद
Trending Videos