सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strong winds further fueled the fire, burning five houses to ashes.

Lakhimpur Kheri News: तेज हवा में और भड़की आग, पांच मकान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Strong winds further fueled the fire, burning five houses to ashes.
देवीदीन पुरवा में आग लगने से जलती झोपड़ियां। संवाद
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोठा के मजरा देवीदीन पुरवा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पांच घर जलकर राख हो गए।
Trending Videos

दोपहर करीब तीन बजे बहादुर के घर से आग की शुरुआत हुई, जो तेजी से फैलते हुए बहादुर, राम खेलावन, दिनेश कुमार, सोबरन और विजय पाल के घरों तक पहुंच गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि लेखपाल जगदीश प्रसाद ने नुकसान का आकलन किया।
आगजनी में सोबरन की दुकान पूरी तरह जल गई। रामखेलावन का इंजन भी आग की भेंट चढ़ गया। घरों में रखा नकदी, कपड़े, अनाज और अन्य सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed