{"_id":"69da96383ad90fefa0087dd4","slug":"road-safety-drama-became-an-attraction-children-entertained-the-audience-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172604-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क सुरक्षा नाटिका बनी आकर्षण, बच्चों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क सुरक्षा नाटिका बनी आकर्षण, बच्चों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देते बच्चे, पुरस्कृत प्रतिभागी। आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार शाम स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मां शारदे विद्या मंदिर की लघुनाटिका ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बच्चों ने सड़क हादसों में लापरवाही और नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। इसे देखकर दर्शक भावुक हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने किया। अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान की प्रधानाचार्य शशिबाला राबड़ा ने की।
इस दौरान श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर, प्रकाशदीप शिक्षा निकेतन, श्री बाबूराम बाल उद्यान, ज्ञान स्थली एकेडमी, शारदे ज्ञान मंदिर, रामजानकी एकेडमी, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, रामजानकी इंटर कॉलेज, यदुशील शिक्षा निकेतन, ब्राइट पब्लिक एकेडमी, एफएम ज्ञान दायिनी विद्या मंदिर और एसआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन सिंदूर एकांकी व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव दीक्षित ने किया। इस मौके पर व्यापारी नेता राममोहन सोनी, अरुण अवस्थी, पारस प्रसाद मिश्र, रविंद्र भूषण सिंह, अजय वर्मा, प्रवीण गुप्ता, विजय झा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, विद्याराम गुप्ता, शायर फिरोज खान ‘बेदिल भारती’, दिव्यांग यूनियन जिला अध्यक्ष विकास कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Trending Videos