सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Message of respect for women given through Kanya Pujan

Lakhimpur Kheri News: कन्या पूजन से दिया नारी सम्मान का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Message of respect for women given through Kanya Pujan
नगर पालिका में कन्या पूजन के दौरान भोजन करती कन्याएं। स्रोत: पालिका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद की ओर से महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान सफाई मित्रों की बेटियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में कन्याओं के चरण पखारे गए, माथे पर तिलक लगाया गया और स्नेहपूर्वक भोजन कराकर उनका स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है। कन्या पूजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाता है कि बेटियां किसी भी रूप में कम नहीं हैं, बल्कि वे शक्ति और सृजन का आधार हैं। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई मित्रों की बेटियों को सम्मानित करना समाज में समान अवसर और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, समाजसेवी मंजुला बरतरिया और सभासद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर पालिका में कन्या पूजन के दौरान भोजन करती कन्याएं। स्रोत: पालिका

नगर पालिका में कन्या पूजन के दौरान भोजन करती कन्याएं। स्रोत: पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed