{"_id":"69c3cca34943fdd3f80dd4b9","slug":"mother-and-daughter-die-road-accident-in-lakhimpur-kheri-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; घर जा रही थीं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; घर जा रही थीं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बुद्धापुरवा गांव निवासी भोला देवी (45 वर्ष) पत्नी अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ स्कूटी से ढखेरवा चौराहा स्थित बैंक गई थीं। बैंक का कार्य निपटाकर दोनों घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos
टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं, तभी उक्त वाहन दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी दिलीप चौबे सहित ढखेरवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गांव में मातम का माहौल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ुआ थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के साथ मौके पर मिले बंपर से भी वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।