सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Neither inauguration nor permission... vehicles still plying on the under-construction overbridge

Lakhimpur Kheri News: न उद्घाटन, न अनुमति... निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर फिर भी दौड़ रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Neither inauguration nor permission... vehicles still plying on the under-construction overbridge
गोला में संकेतक की अनदेखी कर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे-730 पर गोला-लखीमपुर मार्ग स्थित जंगल वाली रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर आधिकारिक अनुमति से पहले ही यातायात शुरू हो गया है। लोगों ने संकेतक हटाकर वाहन निकालने शुरू कर दिए हैं, जबकि ओवरब्रिज पर रोड मार्किंग, फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य अभी बाकी है।

करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेलवे ओवरब्रिज पर अभी औपचारिक रूप से आवागमन शुरू नहीं हुआ है। इसके बावजूद राहगीर जोखिम उठाकर ओवरब्रिज का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज के दोनों ओर साढ़े पांच मीटर चौड़े सर्विस मार्ग का निर्माण भी कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का कहना है कि मना करने पर लोग विवाद करने लगते हैं। निर्माण सामग्री ले जाने के लिए हटाए गए बोल्डरों के बाद वाहन चालकों ने ओवरब्रिज से गुजरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विजय कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर रोड मार्किंग, फिनिशिंग और पेंटिंग का कार्य शेष है। जुलाई के पहले सप्ताह तक निर्माण पूरा होने की संभावना है। दोनों ओर सर्विस मार्ग का निर्माण भी जारी है।
---------
ओवरब्रिज पर दो दिन से आवागमन शुरू होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है कि उद्घाटन से पहले आवागमन शुरू न कराया जाए।
- प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed