सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New education policy has given a new direction to education: Prof. Hemant Pal

नई शिक्षा नीति से शिक्षा को मिली नई दिशा : प्रो. हेमंत पाल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
New education policy has given a new direction to education: Prof. Hemant Pal
संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाईडीपीजी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश रहा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी तथा विकासपरक योजनाओं पर चर्चा की गई।

प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। नई शिक्षा नीति शिक्षा को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी डॉ. सौरभ वर्मा ने युवाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एनसीसी प्रभारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. अमित सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed