{"_id":"699362c8fa74832aa306d90d","slug":"only-when-daughters-are-healthy-will-a-strong-society-be-formed-aarti-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168418-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां स्वस्थ रहेंगी तभी बनेगा सशक्त समाज : आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां स्वस्थ रहेंगी तभी बनेगा सशक्त समाज : आरती
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में एसडीएम न्यायिक आरती एवं महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू वर्मा। संवाद
- फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया की न्यायिक एसडीएम आरती ने कहा कि बेटियां स्वस्थ रहेंगी तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने शिक्षा को स्वावलंबन का आधार बताते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
वह जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के नारी सशक्तिकरण अभियान ‘अपराजिता’ कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खुद को कभी कमजोर न समझें और किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना डरे प्रशासन से सहायता लें।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू वर्मा ने किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संतुलित और पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस उम्र में शरीर और मन दोनों की विशेष देखभाल जरूरी है।
-- -- -साफ-सफाई और छोटी-छोटी सावधानियों के महत्व को समझाया-- --
डॉ. वर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और छोटी-छोटी सावधानियों के महत्व को समझाया, जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में निडर होकर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया। अंत में प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं ने ‘अपराजिता’ अभियान के तहत स्वयं को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ ली।
Trending Videos