सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Petrol banned in Dhaurahra, fuel divided between crowd and police

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में पेट्रोल पर पाबंदी, भीड़ और पुलिस के बीच बंटा तेल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Petrol banned in Dhaurahra, fuel divided between crowd and police
पंप पर लगी लंबी कतार में खड़े वाहन चालक। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र में ईंधन किल्लत के बीच सोमवार रात जैसे ही पेट्रोल-डीजल के टैंकर विभिन्न पंपों पर पहुंचे, वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात बिगड़ने पर पंप संचालकों ने पुलिस की मौजूदगी में लिमिट तय कर ईंधन वितरण शुरू कराया।
Trending Videos

धौरहरा कस्बे सहित सिसैया, खमरिया, बैबहा, ईसानगर, गुदरिया, कफारा, टहारा, ढखेरवा चौराहा, लखाही और रमियाबेहड़ क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर रात में ईंधन पहुंचा। सूचना फैलते ही दूर-दराज से लोग पंपों पर पहुंचने लगे और रात से ही लंबी कतारें लग गईं। मंगलवार सुबह भी भीड़ अनियंत्रित होने लगी, जिस पर तत्काल लिमिट लागू करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिमिट के तहत बाइक सवारों को अधिकतम 200 रुपये और कार चालकों को 1000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। इससे कई वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर लाइन में लगवाया। पुलिस की मौजूदगी में वितरण शुरू होने के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए।
---------------
इमलिया गांव में 150 रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल
ईसानगर क्षेत्र के गांव इमलिया में एक पान की गुमटी पर 150 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिकने का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष ईसानगर से की है। यदि मामला सही पाया गया तो यह खुली कालाबाजारी का मामला बन सकता है।
-------------
बहराइच सीमा पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। गांवों में लेखपालों और अन्य माध्यमों से अवैध भंडारण पर नजर रखी जा रही है। यदि कहीं भी अवैध स्टॉक मिलता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है, लोग धैर्य बनाए रखें।
-शशिकांत मणि, एसडीएम, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed