सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thief caught with the help of CCTV cameras and Yaksha app

Lakhimpur Kheri News: सीसी कैमरों और यक्ष एप की मदद से चोर पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thief caught with the help of CCTV cameras and Yaksha app
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला किसान दो में 12 अप्रैल की देर रात हुई चोरी का पुलिस ने सीसी कैमरों और यक्ष एप की मदद से खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी हुआ गैस सिलिंडर और बैटरा बरामद किया गया है।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बाजार निवासी मनोज गुप्ता के मोहल्ला किसान दो स्थित घर में चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार पुराने घर मोहल्ला बाजार में था, जिसका फायदा उठाकर चोर सूने पड़े मकान में घुस गए। सीसी कैमरों और यक्ष एप के जरिये आरोपी की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे खाई में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। जांच में वही व्यक्ति निकला, जिसकी पहचान पहले हो चुकी थी। झाड़ियों से चोरी का एक गैस सिलिंडर और लिवगार्ड कंपनी की ट्यूबलर बैटरा भी बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णानगर थारूपुरवा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके खिलाफ थाना पलिया और भीरा में चोरी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed