{"_id":"69e7c44ebc7ac821880ff8c6","slug":"two-accused-arrested-for-killing-wild-boar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173370-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर की हत्या में दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअर की हत्या में दो आरोपी दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा वनरेंज क्षेत्र में जंगली सूअर की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया भाला भी बरामद किया है।
घटना पल्हनापुर गांव की है, जहां सोमवार को एक जंगली सूअर भटककर आ गया था। गांव के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल सूअर को इलाज के लिए नर्सरी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में चिकित्सकों ने मृत सूअर का पोस्टमाॅर्टम कराया।
भीरा वनरेंज क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी सक्षम अधिकारियों को दी गई थी और कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की गई। जांच के आधार पर लाल बहादुर और सरवन निवासी पल्हनापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयोग किया गया भाला भी बरामद किया गया। दोनों का चालान भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X