{"_id":"69bbe58518e0adf5060e69cb","slug":"rescue-girl-nazroon-nisha-captures-13-foot-long-python-in-lakhimpur-kheri-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खेत में निकला 13 फीट लंबा अजगर, 'रेस्क्यू गर्ल' ने तीन मिनट में पकड़ा, जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खेत में निकला 13 फीट लंबा अजगर, 'रेस्क्यू गर्ल' ने तीन मिनट में पकड़ा, जंगल में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
लखीमपुर खीरी में रेस्क्यू एक्सपर्ट नजरून निशा ने जंगल से सटे खेत से 13 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। यह सांप बर्मीज पायथन प्रजाति का है। इस प्रजाति का सांप बहुत कम देखने को मिलता है।
नजरून निशा ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा सांप
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व जोन के समीप एक खेत में बृहस्पतिवार को अजगर सांप किसानों को दिखाई दिया। किसानों ने सांप होने की सूचना दुधवा प्रशासन को दी। सूचना पाकर रेस्क्यू एक्सपर्ट नजरून निशा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया है।
Trending Videos
नजरून निशा के मुताबिक खेत से पकड़ा गया अजगर सांप बर्मीज पायथन प्रजाति का है। सांप करीब 13 फीट लंबा है। रेस्क्यू एक्सपर्ट नजरून निशाने बताया कि इस प्रजाति का सांप काफी कम देखने को मिलता है। इसे पकड़ने के लिए तीन मिनट का समय लगा। बताया कि इस अजगर का वजन करीब 30 किलो है। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू गर्ल के नाम से जानी जाती हैं नजरून
नजरून निशा दुधवा फाउंडेशन की सबसे निडर रेस्क्यू गर्ल के रूप में जानी जाती हैं। वह अब तक 100 से ज्यादा सांप और 10 मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चुकी हैं। नजरून निशा ने वर्ष 2022 में दुधवा नेशनल पार्क में अभिप्रेरक के पद पर नौकरी शुरू की थी।
उनका काम वन्यजीवों से गांव के लोगों को बचाव के लिए जागरूक करना है, लेकिन जानवरों से विशेष लगाव होने की वजह से उन्हें विभाग की तरफ से विभिन्न विशेषज्ञों से वन्यजीवों को पकड़ने का प्रशिक्षण दिलवाया गया। निपुणता के बाद वह यह काम आसानी से करने लगीं। नजरून पलिया की रहने वाली हैं। उनके पिता मैकेनिक हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन