{"_id":"69bbd50613063168590da6b1","slug":"video-devotees-thronged-to-seek-the-blessings-of-sankata-devi-on-navratri-in-lakhimpur-kheri-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पहले दिन संकटा देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, जानिए मंदिर की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: नवरात्र के पहले दिन संकटा देवी के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, जानिए मंदिर की मान्यता
Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:20 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिलेभर के देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के संकटा देवी मंदिर परिसर में माता का भव्य दरबार सजाया गया है। मंदिर में दर्शन के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मां संकटा देवी मंदिर शहर की कुलदेवी हैं। यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर माता लक्ष्मी को समर्पित है, जिन्हें यहां संकट नाशिनी (संकटा देवी) के रूप में पूजा जाता है। यह जानकारी संकटा देवी मंदिर के पुजारी मदन शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि संकटा देवी मंदिर शहर के चार प्रमुख शक्ति पीठों में से एक (और सबसे प्रमुख) है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।