सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP worker son arrested sent to jail in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: सपा कार्यकर्ता के घर से तीन किलो गांजा बरामद, बेटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
SP worker son arrested sent to jail in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के कस्बा सिंगाही में सोमवार को एसएसबी, पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त छापेमारी में व्यापारी नेता राजीव गुप्ता के घर से करीब तीन किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। राजीव गुप्ता सपा कार्यकर्ता के साथ ही व्यापार मंडल सिंगाही के नगर अध्यक्ष भी हैं। उनके बेटे की गिरफ्तारी से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



सोमवार को एनसीबी और एसएसबी की टीम ने कस्बे के स्टैंड पर एक सपा नेता की निघासन मार्ग स्थित दुकान और बालकराम पुरवा स्थित घर पर छापा मारा था। दो बजे दिन में शुरू हुई कार्रवाई करीब रात ग्यारह बजे तक चली लेकिन कोई भी खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सिंगाही पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में बताया गया कि एनसीबी के प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र मिश्र ने अपनी टीम के साथ तृतीय वाहिनी एसएसबी डांगा के इंस्पेक्टर मेघराज ने जवानों और पुलिस के साथ सोमवार को वार्ड नंबर तीन कस्बा सिंगाही निवासी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

आरोपी को भेजा गया जेल 
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.862 किलोग्राम अवैध गांजा तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिंगाही में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

व्यापारी नेता राजीव गुप्ता ने बताया कि हमारे मकान में करीब साढ़े आठ घंटे तक तलाशी ली गई थी लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारे दो बेटों को टीम के लोग साथ ले गई थी। षडयंत्र के तहत शिवम को जेल भेजा गया है जबकि छोटे बेटे हर्ष और भांजे आयुष को अभी तक पुलिस बिठाए है। घर में कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed