Lakhimpur Kheri: थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
लखीमपुर खीरी में अमर उजाला के 'दोस्त पुलिस' कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना प्रभारी बबिता पटेल ने उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराधों के लिए 1090 और 112 नंबर 24 घंटे उपलब्ध हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी और नाम गोपनीय रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में महिला थाने की प्रभारी बबिता पटेल ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। अमर उजाला के 'दोस्त पुलिस' कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि महिला संबंधी अपराध रोकने के लिए 1090 और 112 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे उपलब्ध हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी। सिपाही सारिका ने छात्राओं को अनजान व्यक्तियों से निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। अगर कोई गलत हरकत करता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करने को कहा गया।
बृहस्पतिवार को महिला थाने में आयोजित दोस्त-पुलिस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजापुर की छात्राओं ने तमाम सवाल पूछे। सभी के सवालों का जवाब दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी अपराध रोकने और त्वरित न्याय मिले इसको लेकर 1090 हेल्पलाइन नंबर डायल किया जा सकता है। नंबर मिलाने के चंद मिनटों के भीतर पुलिस आपके पास मदद के लिए उपस्थित होगी। कहा कि किसी भी तरह के अपराधों को छुपाने के बजाए पुलिस और अभिभावकों को बताकर समस्या का निराकरण कराया जा सकता है। इसमें छात्राओं की जागरुकता बहुत ही जरूरी है। किसी भी तरह की पुलिस मदद मांगने वाली महिला, छात्रा का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
सोशल मीडिया पर न साझा करें निजी जानकारी
थाना प्रभारी ने कहा कि आज का समय अपराधियों से किसी भी तरह घबराने का नहीं है बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का है। 1090 के अलावा 112 नंबर भी डायल कर मदद मांगी जा सकती है। थाने की सिपाही सारिका ने बच्चों को एक-एक पटल पर ले जाकर बच्चों को थाने का काम करने का तरीका समझाया। सिपाही सारिका ने बताया कि छात्राएं किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें ताकि तुरंत एक्शन लिया जा सके। इस मौके पर थाने के अरशद नदीम, बबीता पटेल, आरती माथुर, श्चेता के साथ ही स्कूल की शिक्षिका अंजली दीक्षित व साधना गुप्ता, विद्यालय की छात्रा यशी, प्रियंका, राधा, साबरीन, मुस्कान, कंचन, लाडली व आस्था के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।