{"_id":"69dbd86ff240c01e4103179d","slug":"the-repair-work-dragged-on-and-the-magalganj-crossing-did-not-open-on-the-scheduled-date-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172692-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मरम्मत कार्य लंबा खिंचा, तय दिन पर नहीं खुली मैगलगंज क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मरम्मत कार्य लंबा खिंचा, तय दिन पर नहीं खुली मैगलगंज क्रॉसिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते मैगलगंज रेलवे क्रॉसिंग पिछले एक सप्ताह से बंद है। रविवार को क्रॉसिंग खुलने की उम्मीद थी, लेकिन प्रस्तावित कार्य पूरा न होने के कारण इसे अभी नहीं खोला जा सका। विभागीय सूत्रों के अनुसार मरम्मत में अभी करीब दो दिन और लग सकते हैं।
क्रॉसिंग बंद होने से लाइन पार रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पैदल यात्री किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन वाहन चालकों को 8 से 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। रेलवे लाइन के उस पार कई निजी अस्पताल, स्कूल और प्रमुख प्रतिष्ठान स्थित हैं, जिनसे जुड़े करीब 25 गांवों के सैकड़ों लोगों की रोजाना आवाजाही प्रभावित हो रही है।
बताया गया कि पिछले डेढ़ महीने में यह तीसरी बार है जब मरम्मत कार्य के चलते क्रॉसिंग बंद की गई है। पहले यह काम दो-तीन दिन में पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार एक सप्ताह से अधिक समय लगने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
रेलवे विभाग का कहना है कि यदि रविवार रात तक कार्य पूरा हो गया तो सोमवार से आवागमन बहाल किया जा सकता है, अन्यथा मंगलवार या बुधवार तक क्रॉसिंग खोले जाने की संभावना है।
Trending Videos