फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The youth hanged himself 18 hours after the police returned.

Lakhimpur Kheri News: पुलिस के लौटने के 18 घंटे बाद फंदे से लटका युवक

Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The youth hanged himself 18 hours after the police returned.
मृतक रिंकू की फाइल फोटो
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के गांव पकरिया सललिहा गांव में सोमवार को डायल 112 टीम के पहुंचने के करीब 18 घंटे बाद 34 वर्षीय युवक रिंकू ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव घर में लटका मिला। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर रिंकू शराब के नशे में घर में विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम गांव पहुंची। परिजनों के अनुसार, रिंकू विवाद करते हुए डायल 112 वाहन के नीचे घुस गया। पुलिस और परिजन ने मुश्किल से रिंकू को पुलिस वाहन के नीचे से निकाला। इसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

इसके करीब 18 घंटे बाद मंगलवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला सीओ महेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर गई थी। युवक नशे की हालत में था और पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पुलिस टीम के वापस लौटने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने किसी तरह की मारपीट किए जाने से इन्कार किया है। पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए मृतक रिंकू के परिजनों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

वहीं, वायरल वीडियो में रिंकू डायल 112 वाहन के नीचे घुसता दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी और परिजन उसे बाहर निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, युवक के बार-बार वाहन के नीचे जाने की सूचना मिलने पर पड़रियातुला चौकी पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed