{"_id":"69ea5c17a278133c86061e0e","slug":"thief-and-jewel-buyer-arrested-in-case-of-theft-worth-lakhs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173539-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लाखों की चोरी के मामले में चोर और जेवर खरीदने वाले को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लाखों की चोरी के मामले में चोर और जेवर खरीदने वाले को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचौलिया। गांव सोनौवा में बंद घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। गांव निवासी एक चोर को और जेवर खरीदने वाले मैगलगंज के व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेवर बरामद किए हैं।
गांव सोनौवा निवासी अजय कुमार ने एक फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराकर बताया कि वह बीती एक जनवरी को घर में ताला डालकर रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गया था। इस दौरान उसके घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए प्रयास शुरू कर दिए। जांच में गांव निवासी शिव कुमार नट का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कुबूल किया और बेचे गए माल के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मैगलगंज निवासी सराफ मानस रस्तोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपी से चोरी का माल बरामद होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
यह जेवर हुए बरामद
पुलिस ने घटना के आरोपी शिवकुमार नट के पास से पीली धातु के एक जोड़ी झाले, एक मांग टीका, एक अंगूठी, एक नाक की नाथ, सफेद धातु का एक कमर बिछुआ, एक जोड़ी हाथ फूल, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पीली धातु का एक मंगल सूत्र, एक मांग टीका, एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के झाले, एक नाक की नथ, एक कमर बिछुआ, एक जोड़ी हथ फूल, एक चोटी, दो कड़े और एक जंजीर बरामद की। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
शिवकुमार ने एक सोने का हार और एक जोड़ी चांदी की पायल मैगलगंज में मानस ज्वैलर्स पर डेढ़ लाख में बेची थी और एक सोने की जंजीर और एक जोड़ी चांदी की पायल जंगबहादुरगंज के गुरुजी ज्वेलर्स पर 1.10 लाख में बेची थी। पुलिस ने मानस रस्तोगी से एक जोड़ी पायल बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान भेजा गया है। तीसरे जेबीगंज के गुरुजी ज्वेलर्स के स्वामी को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X