सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers are angry over the poor condition of the Gurudwara road

Lakhimpur Kheri News: गुरुद्वारा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the poor condition of the Gurudwara road
गोंधिया में गुरुद्वारा तक खराब मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। ग्राम गोंधिया में गुरुद्वारा सिंह सभा तक जाने वाला मार्ग जर्जर हाल में है। श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन ने राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख को प्रार्थनापत्र देकर करीब 800 मीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग की।
Trending Videos

गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पड़रिया तुला से ग्राम गोंधिया तक लगभग दो किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनी हुई है। हालांकि, गोंधिया के श्मशान घाट से सिंह सभा गुरुद्वारा तक का मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में पंचायत की तरफ से यहां खड़ंजा निर्माण कराया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर राज्य मंत्री से श्मशान घाट से गुरुद्वारा तक पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed