{"_id":"6a32e53eb102dbf5d706974e","slug":"womens-public-hearing-started-after-waiting-for-one-and-a-half-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177802-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ घंटे इंतजार के बाद शुरू हुई महिला जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ घंटे इंतजार के बाद शुरू हुई महिला जनसुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई करते हुए महिला आयोग की सदस्य। स्रोत :सूचना विभाग
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी को पूर्वाह्न 11 बजे से महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करनी थी, लेकिन वह निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचीं। इससे सुनवाई के लिए पहुंची महिलाओं को इंतजार करना पड़ा।
सुजीता कुमारी ने महिला उत्पीड़न से जुड़े 31 नए मामलों की सुनवाई की। इनमें घरेलू हिंसा के छह, दहेज उत्पीड़न का एक, जमीन विवाद के 12, अश्लील हरकत का एक, साइबर क्राइम के दो तथा मारपीट और लड़ाई-झगड़े के नौ मामले शामिल रहे। आयोग के समक्ष लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद महिला आयोग सदस्य जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं, जहां आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात छह बेटियों का स्वागत कर उनके परिजनों को बेबी किट वितरित की गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदी महिलाओं से संवाद किया। सुजीता कुमारी ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर उस महिला तक पहुंचना चाहिए जो अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की अपेक्षा रखती है।
-- --
महिला से अभद्रता के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप
लखीमपुर खीरी। महिला से कथित अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने राज्य महिला आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।
जिला सीतापुर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन के साथ गोला क्षेत्र के एक युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की थी। घटना का वीडियो संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा चुका है।
पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत पांच मई को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी से की गई थी। इसके बाद प्रकरण महिला थाना को भेजा गया था।
आरोप है कि अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संवाद