फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   18,000 quintals of wheat remain at procurement centers even 40 days after purchase.

Lalitpur News: खरीद के 40 दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर पड़ा है 18 हजार क्विंटल गेहूं

Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
18,000 quintals of wheat remain at procurement centers even 40 days after purchase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में क्रय केंद्रों पर की गई खरीद के गेहूं का उठान चालीस दिन बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अभी भी क्रय केंद्रों पर दो हजार मीट्रिक टन गेहूं पड़ा हुआ है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर अभी भी लगभग 18 हजार क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है। अब इसके लिए विपणन विभाग ने शीघ्र उठान के लिए क्रय केंद्र संचालकों को पत्राचार भी किया है
रबी के सीजन में इस बार जिले में 8,338 किसानों से 6.90 लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 6,29,875 क्विंटल यानि 91.29 फीसदी कुल गेहूं खरीद की गई थी। लेकिन खरीद खत्म होने के चालीस दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर कई क्विंटल गेहूं का अब तक उठान नहीं हो सका है, जिससे यह गेहूं क्रय केंद्रों पर पड़ा हुआ है। रबी विपणन में इस बार 55 क्रय केंद्रों पर 8,338 किसानों से 6,29, 875 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है, जिसके सापेक्ष अब तक लगभग अभी भी लगभग 18, 317 क्विंटल गेहूं का उठान अब तक नहीं हो सका है, जो अब भी क्रय केंद्रों पर पड़ा हुआ है। ऐसे में जनपद में अभी भी चार करोड़ नौ लाख 77 हजार रुपये का भुगतान किसानों को नहीं हो सका है। हर रोज लगभग तीस ट्रकों के माध्यम से खरीद के गेहूं का उठान हो रहा है।
विज्ञापन


-------
जनपद में अभी लगभग 18 हजार क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। इसके लिए लगातार उठान कराया जा रहा है। इस महीने के अंत तक पूर्ण उठान का लक्ष्य है, जो पूरा होने की उम्मीद है। भुगतान भी लगातार हो रहा है और अब तक एक अरब, 59 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। बाकी भुगतान भी जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed