{"_id":"6987914ce4c51b76cc06f60a","slug":"264-candidates-appeared-in-the-examination-179-were-absent-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151218-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 264 परीक्षार्थी हुए शामिल, 179 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 264 परीक्षार्थी हुए शामिल, 179 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी
कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को दैलवारा स्थित विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 343 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 264 उपस्थित रहे।
ग्राम दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को प्रवेश परीक्षा को शुचितापूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए पुख्ता तैयारियां की गई थीं। कक्षा 9वीं के लिए 302 और कक्षा 11वीं के लिए 141 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सुबह से ही विद्यालय के बाहर पुलिस तैनात हो गई थी।
निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पूर्व ही अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई और केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद निर्धारित समय सुबह 11:15 बजे से कक्षा 9वीं की परीक्षा शुरू हुई। यह परीक्षा दोपहर 1:45 बजे तक चली। कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई।
कक्षा 9वीं के लिए 220 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 82 अनुपस्थित रहे। वहीं, कक्षा 11वीं के लिए 44 उपस्थित और 97 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई और सचल के अलावा दो ऑब्जर्वर परीक्षा पर नजर बनाए रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शांति पूर्वक तरीके से हुई।
Trending Videos