{"_id":"69878f5de4c51b76cc06f607","slug":"after-sending-his-wife-to-her-parents-home-a-labourer-committed-suicide-by-hanging-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151224-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी को मायके भेजने के बाद फंदे से लटककर मजदूर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी को मायके भेजने के बाद फंदे से लटककर मजदूर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - मकान निर्माण के चलते हुए कर्ज की चिंता में उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाराहट। पत्नी को मायके भेजने के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह कस्बा नाराहट निवासी 40 वर्षीय भागचंद का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मकान निर्माण करने में हुए कर्ज की चिंता में आत्महत्या करने की बात कही। वह पांच फरवरी को ही गुजरात से मजदूरी कर घर लौटा था।
मृतक के पड़ोसी बालमुकुंद ने बताया कि भागचंद पुत्र बाबूलाल कुशवाहा गुजरात में मजदूरी करता था। पड़ोसी ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व भागचंद ने गांव में मकान का निर्माण कराया था। इसमें उस पर कर्ज चढ़ गया था। कुछ माह पूर्व वह परिवार सहित गुजरात में मजदूरी करने चला गया था। चार दिन पूर्व ही वह गुजरात से मजदूरी कर परिवार सहित घर आया था।
शुक्रवार की सुबह भागचंद व उसकी पत्नी विनीता के बीच मकान का कर्ज चुकाने को लेकर बातचीत हुई थी। इसमें वह काफी चिंतित था। इसके बाद भागचंद ने दोपहर को अपनी पत्नी को मायके भेज दिया गया था। रात के समय भागचंद ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार की सुबह पड़ोसी के बच्चों को रोशनदान से अंदर कमरे में वह फंदे पर लटका दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना अपने परिजनों व मोहल्ले के लोगों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर भागचंद लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और आगे की कार्रवाई की।
मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है, जो अपने मामा के यहां रहती है। परिजनों ने मकान निर्माण के कर्ज की चिंता में आत्महत्या करने की बात कही। थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos