सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: A 400 KVA transformer burst into flames in a densely populated area

Lalitpur: घनी बस्ती के बीच धू-धू कर जला 400 केवीए का ट्रांसफार्मर, अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सार

नई बस्ती स्थित चंडी मंदिर के पास बुधवार रात करीब 12.55 बजे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटे देख मोहल्ले में हडकंप मच गया।

Lalitpur: A 400 KVA transformer burst into flames in a densely populated area
400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नई बस्ती स्थित चंडी मंदिर के पास बुधवार रात करीब 12.55 बजे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटे देख मोहल्ले में हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई जिस पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली तो दो दमकल और बुलाई गई तब जाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई जिससे करीब 10 हजार लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।
Trending Videos


दहशत में रहे मोहल्लेवासी
गल्ला विद्युत स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत चंडी माता फीडर से शहर के मोहल्ला गांधीनगर, देवगढ़, रोड, चंडी माता मंदिर के पास क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार की देर रात को करीब 12.55 बजे चंडी माता मंदिर के पीछे रखा हुआ चार सौ केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस पर मोहल्लेवालों ने तत्काल बिजली विभाग फोन लगाया, लेकिन अधिकारियों का या तो फोन लगा नहीं और लगा तो उठा नहीं। ऐसे में फिर मोहल्लेवालों में नईबस्ती पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड को फोन पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दी। इस पर नई बस्ती चौकी इंचार्ज और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब तक आग और अधिक भड़क गई, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे के बाद आग पर पाया गया काबू
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर ट्रांसफार्मर की आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस पर अग्निशमन विभाग की दूसरी गाड़ी मंगाई गई, लेकिन दूसरी गाड़ी से ही आग पर काबू नहीं पाया जा गया, तब तीसरी गाड़ी भी बुला ली और फिर करीब एक घंटे बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। इसके बाद जानकारी मिलने पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र की बिजली काटकर बाकी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। वहीं, सुबह करीब नौ बजे आग लगने वाले ट्रांसफार्मर की जगह वहां ट्रांसफार्मर ट्रॉली लगाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। तब जाकर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने और तकनीकी कारणों से आग लगना बताया गया है। हालांकि विभाग द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है।


इनका यह है कहना
ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी पर उस क्षेत्र की बिजली को काटकर बाकी फीडर की बिजली बहाल कर दी थी। सुबह उस ट्रांसफार्मर के स्थान पर ट्रांसफार्मर ट्रॉली लगाकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ट्रांसफार्मर जलने की जांच कराई जा रही है।--वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed