Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
A unique wedding took place in Lalitpur, where the couple took the oath of the Constitution and became each other's.
{"_id":"69e1cbcff41e5b34ee054cde","slug":"video-a-unique-wedding-took-place-in-lalitpur-where-the-couple-took-the-oath-of-the-constitution-and-became-each-others-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में हुआ अनोखा विवाह, संविधान की शपथ लेकर एक दूजे के हुए वर-वधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में हुआ अनोखा विवाह, संविधान की शपथ लेकर एक दूजे के हुए वर-वधु
शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने संंवैधानिक व्यवस्था के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसमें बिरधा निवासी सौरभ साहू व ग्राम सौरई निवासी नेहा साहू ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चयन किया। भारत के संविधान के सात फेरे लेते हुए, वर वधु से एक साथ जीने मरने की शपथ ली। साथ ही संविधान में उल्लेखनीय वैवाहिक नियमों को पढ़कर दोहराया। विवाह की सभी रस्में मंच के माध्यम से संचालित की गई, इसमें मास्टर सैरेमनी, वर माला आदि कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ। वंदेमातरम व राष्ट्रगान के साथ वैवाहिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। परिजनों से वर वघु को आर्शीवाद दिया। शांति देहदान चैरिटेबिल ट्रेस्ट के संस्थापक खुशाल चंद्र साहू ने संविधान की एक प्रति वर-वधू को भेंट स्वरूप दी। इस अवसर पर वर पक्ष से माता सोमती, पिता मूलचंद्र, वधु पक्ष से पिता श्रीराम, मदनलाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।