सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Bride and groom became each other's after taking oath on the Constitution

Lalitpur: संविधान की शपथ लेकर एक दूजे के हुए वर-वधु, संवैधानिक तरीके से कराया गया विवाह संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत के संविधान के सात फेरे लेते हुए वर वधु ने एक साथ जीने-मरने की शपथ ली। संवैधानिक तरीके से विवाह संपन्न कराया गया। वंदेमातरम व राष्ट्रगान के साथ वैवाहिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। 
 

Lalitpur: Bride and groom became each other's after taking oath on the Constitution
संविधान की शपथ लेते वर-वधु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने संंवैधानिक व्यवस्था के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसमें बिरधा निवासी सौरभ साहू व ग्राम सौरई निवासी नेहा साहू ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चयन किया।
Trending Videos


वंदेमातरम व राष्ट्रगान के साथ वैवाहिक प्रक्रिया हुई पूर्ण
भारत के संविधान के सात फेरे लेते हुए, वर वधु से एक साथ जीने मरने की शपथ ली। साथ ही संविधान में उल्लेखनीय वैवाहिक नियमों को पढ़कर दोहराया। विवाह की सभी रस्में मंच के माध्यम से संचालित की गई, इसमें मास्टर सैरेमनी, वर माला आदि कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ। वंदेमातरम व राष्ट्रगान के साथ वैवाहिक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। परिजनों से वर वघु को आर्शीवाद दिया। शांति देहदान चैरिटेबिल ट्रेस्ट के संस्थापक खुशाल चंद्र साहू ने संविधान की एक प्रति वर-वधू को भेंट स्वरूप दी। इस अवसर पर वर पक्ष से माता सोमती, पिता मूलचंद्र, वधु पक्ष से पिता श्रीराम, मदनलाल, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संविधान की शपथ लेकर एक दूजे के हुए वर-वधु...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed