सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A dumper parked on the highway caught fire, the fire brigade extinguished the fire.

Lalitpur News: हाईवे पर खड़ा डंपर आग से जला, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A dumper parked on the highway caught fire, the fire brigade extinguished the fire.
विज्ञापन
शहर के कैलगुवा चौराहे के पास हुई घटना, आग लगने का कारण अज्ञात
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत कैलगुवा चौराहे के पास नेशनल हाईवे-44 ओवरब्रिज पर सोमवार की देर रात को एक डंपर खड़ा था। अचानक से उसमें धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता आग की लपटे उठने लगी। चालक ने डंपर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं हाईवे पर खड़े डंपर में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया और आग की उठती लपटों को देखकर हाईवे पर वाहन रुक गए।
आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हुए। इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और डंपर में लगी आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास करने लगी। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब आग से डंपर पूरी तरह से जल चुका था। वहीं, आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि डंपर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा था और पानी डालकर डंपर में लगी आग पर काबू पाया था। डंपर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed